फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, नकदी समेत गहने बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बाग-ए बाहु समेत अन्य इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों रुपये के गहने बरामद हुए हैं। पुलिस थाने में पिछले एक महीने के भीतर तीन चोरियों की शिकायतें दर्ज हुई थीं। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से सीसीटीवी कैमरों की मदद से तीन संदिग्ध लोगों की पहचान कर इन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ पर इन लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों में दीपक कुमार निवासी कालका काॅलोनी, इरफान महमूद निवासी गुज्जर नगर और रक्षित गंदराल निवासी दलपत्तियां मोहल्ला हैं। इनके पास से 85 ग्राम सोने के गहने बरामद हुए हैं। आरोपियों में दीपक कुमार एक कुख्यात चोर है, जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें