जम्मू। ई- रिक्शा का इंश्योरेंस लेने गए युवक पर शोरूम में हमला हुआ है। इसमें युवक लक्की के के सिर में तीन टांके लगे हैं। लक्की के अनुसार शोरूम संचालक और कर्मचारियों ने पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद शोरूम संचालक ने हाथ के कड़े से सिर पर वार किया। इसके बाद तलवार दिखाई और धमकी दी।
लक्की ने कहा कि कुछ समय पहले ऑटो का एक्सीडेंट हुआ था। ऑटो का इंश्योरेंस लेने गंग्याल में शोरूम पर गया था। वहां शोरूम में मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि इंश्योरेंस यहां से नहीं मिलेगा। आप ऑटो खड़ा कर दो। एक से डेढ़ महीने बाद इंश्योरेंस मिलेगा। लक्की ने कहा कि उसके साथ उसके चाचा थे। वह इस घटना का वीडियो बना रहे थे। इस दौरान शोरूम के कर्मचारियों ने मोबाइल छीन लिया और मारपीट करने लगे। लक्की ने कहा कि इसके बाद हमने थाने में शिकायत की। सात महीने पहले लक्की के पिता का निधन हुआ था। इसके बाद लक्की ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा। परिवार के सदस्यों ने कहा कि लक्की पर जानलेवा हमला किया गया है। गंग्याल थाना प्रभारी सतवीर सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत आई है। मामले में जांच कर रहे हैं।