फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टोके दिखाकर बाइक सवार से लूट ले गए नकदी और सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सतवारी थाना क्षेत्र बाबलियाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बाइक सवार से लूट की वारदात सामने आई है। बाबलियाना के ही रहने वाले राजीव खजूरिया को बाइक पर जाते तीन अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया।
इसके बाद उसे टोके दिखाकर नकदी और सोने की चेन ले गए। सतवारी पुलिस स्टेशन में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। खजूरिया ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह किसी काम से शहर की तरफ आ रहा था। अभी घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा। तभी तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। तीनों के पास टोके और अन्य कुछ तेजधार हथियार थे। इनके दम पर उसकी गले से चेन उतार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब में रखे करीब 15 हजार रुपये और हाथ की घड़ी भी ले गए। इसके बाद वे सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से भाग निकले। जब तक वह किसी को मदद के लिए बुलाता। तब वे गायब हो गए। सतवारी थाने के एसएचओ जे पी सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम ने मौका ए वारदात का दौरा किया है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज भी ली है। जिसके आधार पर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें