फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में कबड्डी रेफरी कोर्स 28 से

विज्ञापन
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता से मुलाकात के दौरान कबड्डी एसोसिएशन के मह
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन श्रीनगर में कबड्डी रेफरी लेवल-1 कोर्स आयोजित करवा रही है। यह कोर्स 28 से 31 जुलाई तक करवाया जाएगा है। एसोसिएशन के निदेशक व एशियन कबड्डी फेडरेशन के महासचिव डॉ. कुलदीप गुप्ता ने सोमवार को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने सभी महानिदेशक से उनके विभाग में पीईटी, पीईएम और व्याख्याताओं को इसमें भाग लेने के लिए 25 जुलाई तक पंजीकरण के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया। इससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। यह कोर्स स्कूल नेशनल गेम्स व अन्य विभागीय टूर्नामेंटों में रेफरी व कोच के रूप में भागीदारी के लिए उपयोगी होगा। डॉ. गुप्ता ने एमए स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कबड्डी स्टेडियम व खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। तकनीकी निदेशक सरदार तेजिंदर सिंह भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें