फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोटली चाड़कां में नहर से महिला का शव बरामद, हाथ-पैर बंधे थे, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
-अभी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह । गांव कोटली चाड़कां से संदिग्ध परिस्थितियों में 30 से 35 वर्षीय महिला का शव मिला है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला गर्भवती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटली चाड़कां में ग्रामीण नहर के किनारे पशु चरा रहा था। इस दौरान ग्रामीण ने महिला का शव नहर की पटरी पर पड़ा देखा। उसने सरपंच को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। हत्या का मामला लगने पर पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने शव की फोटोग्राफी कर आसपास के नमूने लिए हैं। शव के पास चप्पल और चाकू बरामद किया गया है। महिला के हाथ और पैर भी रस्सी के साथ बांधे गए थे। पुलिस ने शव बिश्नाह अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी बिश्नाह सुशील चौधरी ने बताया कि महिला का शव बरामद हुआ है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिकता पर शव की शिनाख्त करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें