फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के बाद भी फर्द नहीं दे रहा था नायब तहसीलदार, मांग रहा था 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेते गिरफ्तार नायब तहसीलदार को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं, ब्यूरो की टीम ने आरोपी के दलाल रमन गुप्ता निवासी अखनूर के पास से 9 लाख रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम एसीबी ने अखनूर के रहने वाले नायब तहसीलदार अशोक शर्मा को जम्मू के पलौड़ा स्थित रेड चिली बार के बाहर 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पहले अखनूर तहसील में तैनात था और अब उसका तबादला घरोटा हलके में हुआ था। इसके बावजूद फर्द काटने के नाम पर 25 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
पीड़ित ने एसीबी को बताया कि उसने मवा करोरा, सुंगल मोड़ अखनूर स्थित उसकी एक कनाल 19 मरले जमीन के लिए फर्द का आवेदन किया था। तब वहां रहे पटवारी रविंदर भगत और नायब तहसीलदार अशोक शर्मा ने अपने दलाल रमन गुप्ता के जरिए पीड़ित से संपर्क किया। उससे कहा कि फर्द के लिए 30 लाख रुपये लगेंगे। इसके बाद पीड़ित और आरोपियों के बीच 25 लाख रुपये पर समझौता हुआ। इसी दौरान पटवारी और नायब तहसीलदार दोनों ही वहां से ट्रांसफर हो गए। लेकिन अशोक शर्मा ने फर्द काटकर अपने पास रख लिया और कहा कि जब तक उसको पैसा नहीं मिलेगा, उसका फर्द नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

पीड़ित को चीकू गुप्ता नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर फर्द की एक कापी भी भेजी। चीकू गुप्ता पीड़ित से जमीन खरीदने वाला है। यह फोटोकॉपी रमन गुप्ता ने चीकू गुप्ता को भेजी थी। लेकिन ओरिजिनल कॉपी अशोक शर्मा के पास ही रही। उसने कहा कि 25 लाख मिलने के बाद ही यह मिलेगी। हालांकि पीड़ित ने कहा कि वह थोड़े-थोड़े करके पैसे ले ले। इसके बाद पहली किश्त में 1.5 लाख रुपये की बात बनी।
वीरवार को पीड़ित ने एसीबी के साथ मिलकर उसे जाल में फंसा लिया। पलौड़ा के पास पैसे लेने के लिए बुलाया। तभी टीम ने उसे पैसे दिए। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया। इस समय अशोक शर्मा घरोटा में कार्यरत है। एसीबी की टीम ने आरोपी के दलाल रमन गुप्ता के घर भी छापे मारे, जहां से 9 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें