जम्मू। जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का सरकार ने शुक्रवार को तबादला कर दिया। जम्मू कश्मीर हस्तकरघा और हस्तशिल्प निगम के प्रबंधक निदेशक हशमत अली यतु का तबादला कर उन्हें गुलजार अहमद डार की जगह एसोसिएटेड अस्पताल श्रीनगर का प्रशासक बनाया गया है।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में प्रतनियुक्ति का इंतजार कर रहे अतुल शर्मा को जम्मू-कश्मीर हस्तकरघा और हस्तशिल्प निगम का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है।
बडगाम के जिला सूचना अधिकारी तजामुल यूसुफ का तबादला कर उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय में अंडर सेक्रेटरी और अग्निशमन सेवा निदेशालय में प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद याकूब डार का तबादला कर उन्हें अनंतनाग गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से आदेश जारी किया गया है।