फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सचिवालय के बाहर बुधवार दोपहर गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद तमाम सुरक्षाकर्मियों ने इसे लेकर पोजिशन ले ली। लेकिन चंद मिनट बाद ही पता चल गया कि एक एसएसबी के जवान ने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

उक्त जवान वित्त आयुक्त अटल डुल्लू की सुरक्षा स्क्वायड में शामिल बताया गया। घायल अवस्था में उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। बुधवार देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
जानकारी के अनुसार एसएसबी की 7वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल सौंगराहमुख गुजरात का रहने वाला है। बुधवार को वित्त आयुक्त अटल डुुल्लू अपने कार्यालय में थे। उनकी स्क्वायड में शामिल सुरक्षाकर्मी बाहर खड़े थे। इस दौरान कांस्टेबल स्क्वायड से बाहर आया और शौचालय की तरफ जाने लगा।
विज्ञापन

शौचालय के बाहर उसने अपनी सर्विस राइफल से गाल पर गोली मार ली। गोली गाल फाड़कर नाके के रास्ते निकल गई। इसके बाद वह गिर पड़ा और मुंह से खून निकलने लगा। वहीं, आवाज सुनते ही अन्य जवान उसकी तरफ भागे तो देखा कि वह जमीन पर पड़ा है। इसके बाद उसे जीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें