फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सोने की चेन के लिए कर दी थी पिता की हत्या

विज्ञापन
sp hq jammu press confernce at district police line
विज्ञापन
जम्मू।बिश्नाह के बानाचक में बेटे ने सोने की चेन के लिए पिता की हत्या कर दी थी। वारदात के दिन मृतक विजय कुमार और उसके बेटे तरुण के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। तरुण के पास एक सोने की चेन थी। जो उसके पिता के कब्जे में थी। 11 और 12 सितंबर की मध्यरात्रि दोनों के बीच इसी चेन को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

जिला पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी फारूक केसर ने बताया कि 18 सितंबर को आरएस पुरा के गांव रायपुर गुजरां की माइनर नहर से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक के हाथ पैर बंधे हुए थे। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का नाम विजय कुमार निवासी बानाचक है। पुलिस ने विजय के पुत्र तरुण को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसने कबूल किया कि उसकी पिता के साथ मारपीट हो गई थी। इस बीच उसने धक्का दे दिया और पिता की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने में शामिल कार बरामद कर ली है। तरुण ने हत्या करने के बाद पिता के शव को अपनी कार मेें रखकर नहर में फेंक दिया था। पिता का मोबाइल और सिमकार्ड भी फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें