फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख के हीरो कर्नल रिंचेन का घर बना हेरिटेज स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सेना की तरफ से लद्दाख की नुबरा वैली में दिवंगत कर्नल रिंचेन की याद में उनके नाम पर हेरिटेज निवास स्थान बनाया गया है। वह सेना के महावीर चक्र, सेना मेडल सम्मान हासिल कर चुके हैं। सेना ने कर्नल रिंचेन के पुराने घर को एक हेरिटेज साइट के रूप में विकसित करने का प्रोजेक्ट बनाया था। सेना चाहती थी कि इसके बनने के बाद यहां टूरिस्ट आएं। जो लद्दाख के हीरो के बारे में जानकारी हासिल करें। लद्दाख स्काउट की तेजस्वी तीन बटालियन के जवानों ने फास्ट एंड फरी कोर के बैनर तले कर्नल रिंचेन के घर को हेरिटेज बनाने में काम किया है। सेना के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। रविवार को कोर के जीओसी वाईके जोशी भी लोगों से रूबरू हुए। कर्नल रिंचेन का परिवार भी इस मौके पर मौजूद रहा। रविवार को जीओसी ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें