फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलोरा में रात को गोलियां चलते ही मचा कोहराम, लोग सहमे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/दोमाना। फ्लायं मंडाल के अलोरा में दामाद द्वारा ससुराल में जाकर धड़ाधड़ गोलियां चलाने और पत्नी सहित सास-ससुर की हत्या करने के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया है। धड़ाधड़ा गोलियां चलने और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर सब दौड़े-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ एकत्रित होते देख आरोपी फरार हो गया। उसके हाथ में पिस्तौल थी। ऐसे में लोग भी सहम गए और उसका पीछा करने से डरते रहे। वारदात मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे की है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचकर गोली लगने वाले तीनों लोगों को जीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को जीएमसी के शवगृह में रखवाया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

देर रात जीएमसी में मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। रिश्तेदारों का कहना है कि आरोपी राजेंद्र निवासी गजनसू पहले भी कई बार पत्नी सीमा देवी को मारने की कोशिश कर चुका था। कई बार जख्मी हालत में वह मायके में अपनी मां के पास पहुंची। रिश्तेदारों का यह भी कहना है कि आरोपी जेके पुलिस में कांस्टेबल है, अक्सर सबको मारने की धमकी देता रहता था।
--------
सुबह पदोन्नति की खुशी
में ससुराल में बांठी मिठाई
मंगलवार को आरोपी ने पदोन्नति की खुशी में सुसराल जाकर रिश्तेदारों को मिठाई खिलाई। बाद में किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर पिस्तौल से सबको मार डाला। इस दौरान एक दुकान में वह रुका था। उसने कहा था कि आज ससुराल में ऐसी खुशी मनाई जाएगी। सब याद करेेंगे। इसके कुछ ही घंटों बाद धड़ाधड़ गोलियां चलीं।
विज्ञापन

--------
आरोपी ने पत्नी के सिर पर दागी गोलिया
पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने बेरहमी से पत्नी के सिर पर एक के बाद एक गोली दागी। इससे उसकी पत्नी का सिर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। कमरे में चोरों तरफ खून ही खून था। शवों को देखकर लोग भी सहम गए। सास और ससुर के पेट और छाती पर आरोपी ने गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि गोली लगने से दोनों जोर-जोर से चीख-चिल्ला रहे थे, लेकिन आरोपी ने गोलियां मारना बंद नहीं किया।
----------
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
बताया जा रहा है कि आरोपी के दो बच्चे हैं, एक सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। सीमा देवी की हत्या के बाद दोनों के सिर से मां का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने साले पर भी दो राउंड फायर किए, लेकिन वह किसी तरह से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें