ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ ने मंगलवार को बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगी अवैध रेहड़ियों और फड़ियों को हटाया गया। टीम में खिलाफवर्जी सूरम दास, रविकुमार शर्मा व अन्य कर्मी शामिल थे। कई रेहड़ी वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।