अखनूर। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध तरीके से बिक रही शराब पर अंकुश लगाने के लिए छापा मारकर शराब तस्कर मोहिंदर कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी राजगढ़ जिला चुरा राजस्थान, गुमपुल तहसील भलवाल जम्मू को गिरफ्तार किया है।
उसके कब्जे से 23 बोतल शराब बरामद की गई है। जिसे बेचने के उद्देश्य से वह ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया क्षेत्र में नशाखोरी पर अंकुश लगाते हुए कार्रवाई की गई है। संवाद