फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विशनह। कस्बे में बुधवार को भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा की मौजूदगी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि आज भाजपा देश ही नहीं दुनिया भर में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। लाखों की संख्या में लोग भाजपा के साथ और जनसेवा में जुड़े हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि लोग नीतियों से फायदा उठा सकें। कार्यक्रम में नगर कमेटी के चेयरमैन राजन शर्मा, उप चेयरमैन रमेश कुमार, पार्षद कुलवीर सिंह, डीडीसी सुरजीत भगत, डीडीसी अरनिया कुलदीप राज भगत, प्रेमपाल शर्मा, देवराज भुट्टो, सनी महाजन, पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें