फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह पुलिस ने पल्ली मोड़ में चोरी की गुत्थी सुलझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह थाने की पुलिस ने पल्ली मोड़ में चोरी की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को थाने में प्रेसवार्ता में एसएसपी श्रीधर पाटिल बताया कि थाना क्षेत्र के पल्ली मोड में कुछ दिन पहले चोरी की वारदात हुई थी। इसे पुलिस ने सुलझा लिया है। चोरी की वारदात में तीन चोर काबू किए गए। इनसे 13 तोला सोने के आभूषण भी बरामद किए। जिनकी कीमत आठ लाख रुपये के करीब है। चोरों की पहचान विजय कुमार पलांवाला, संदीप सिंह पलांवाला इनका एक साथी सुनार था, जिनके पास चोरी किया सोना बेचे गया, राकेश वर्मा अखनूर के रूप में हुई। इन तीनों पर अखनूर, खौड़, बाड़ी ब्राह्मणा, बिश्नाह में चोरी की एफआईआर दर्ज हुई है। यह सुनसान मकान को निशाना बनाते थे। प्रेसवार्ता में एसपी हेड क्वार्टर आदिल रजा, एसडीपीओ शब्बीर खान, थाना प्रभारी ताहिर यूसुफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें