बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। नाबालिग को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा थाना में एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 11 नवंबर को कहीं बाहर गई थी। उसके बाद वापस नहीं आई है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस बीच एक सूचना के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ क्षेत्र में छापामार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को भी बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी घराना आरएस पुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद