फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। थाना प्रभारी सुधीर सलोत्रा और नगर पालिका कमेटी ने सोमवार को रामगढ़ रोड, मंदिर वाली गली और विजयपुर बाजार से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 46 चालान काटे। कमेटी अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया क्षेत्र के लोगों की शिकायत थी कि बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। पैदल चलने वालों को रास्ता नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

बाजार और मंदिर वाली गली में कुछ दुकानदार दुकानों के बाहर सामान लगा देते हैं। इस कारण लोगों को आने जाने में परेशान होती है। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी थाना प्रभारी को भी बताई गई। इसके चलते सोमवार को नगर पालिका और पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की और कुछ गाड़ियों और रेहड़ियों को भी बाजार से उठा थाने भेजा। थाना प्रभारी सुधीर सलोत्रा ने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर फिर से अतिक्रमण की शिकायत मिली तो उन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि बाजार में अतिक्रमण होने के कारण एंबुलेंस में बैठे मरीजों और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। क्षेत्र के राकेश कुमार, शिव कुमार, काला राम, हरजिंदर सिंह आदि ने कहा कि कमेटी द्वारा गरीबों को तंग किया जा रहा है। बड़े दुकानदारों के साथ ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें