आरएस पुरा। गांव भोजपुर में ससुराल के लोगाें ने दामाद को अगवा कर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि गेगिया राधा स्वामी सत्संग कालोनी निवासी राकेश कुमार पुत्र बवचन लाल सेना का जवान है। मंगलवार को ससुराल के लोगों ने अपहरण कर लिया और उसे बांध कर पिटाई की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे छुड़ाकर लाई और जख्मी होने पर उसे उपजिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया था। वर्तमान में उसका इलाज जीएमसी में चल रहा है। आरएस पुरा पुलिस द्वारा उसके ससुर व उसके दोनों बेटे व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है जबकि दो लोगों की तलाश कर रही है। संवाद