अखनूर। क्षेत्र की एक अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने उधमपुर से बरामद किया है। पुलिस आरोपी सुनील शर्मा निवासी राजा चक तहसील अखनूर को राठिया, टिकरी, उधमपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र एक नाबालिग लड़की का पिछले दिनों एक युवक ने अपहरण कर लिया था। लड़की के परिवार वालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरवार रात्रि उधमपुर के गांव राठिया में छापा मार कर लड़की सहित आरोपी सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण करार और अदालत में बयान दर्ज कराए। पुलिस ने धारा-363 आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया नाबालिग लड़की को उधमपुर के राठिया क्षेत्र से बरामद किया है। आरोपी सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसका मेडिकल करा कर अदालत में पेश किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद