मीरां साहिब। गांव कोटिली मियां फत्ता के तीरथ राम पुत्र अनंत राम ने गांव के ही दीप भगत पर धमकाने व अपशब्द कहे जाने पर मीरां साहिब थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में तीरथ राम ने कहा कि दीप भगत और उसके परिवार के सदस्यों ने उसके बेटे अजय कुमार पर पथराव किया और पत्नी और बेटी के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। अब मेरे बेटे को मोबाइल पर धमकी भी दी है। पुलिस को दी शिकायत में तीरथ राम ने कहा कि उसे और उसके परिवार को दीप भगत से जान का खतरा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एफआईआर नंबर 1949/2020 धारा 509 आईपीसी और 66 आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद