फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी सरकारी राशन से भरी गाड़ी, छानबीन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव दबलैड़ से पुलिस ने सरकारी राशन से भरी हुई गाड़ी को कब्जे में लिया है। पुलिस अभी सरकारीराशन, गाड़ी व चालक से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि टाटा की महिंद्रा गाड़ी सरकारी राशन से भरी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया तो इसमें से कुछ राशन उतार लिया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने गांव दबलैड़ स्थित एक निजी मिल पर छापा मारा। वहां पर एक गाड़ी राशन से भरी हुई थी और राशन उतार रही थी। इसके बाद पुलिस ने राशन सहित गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इसके बाद से गाड़ी व राशन के संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि एक सूचना एक आधार पर पुलिस ने एक गाड़ी को जब्त किया है। इसमें सरकारी राशन है। पुलिस गाड़ी व इसमें पड़े राशन के बारे में छानबीन कर रही है। जैसे ही इसके बार में पता लगता है तो उसी संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें