फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या कर फरार हुआ सैन्यकर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। थाना रामगढ़ अंतर्गत गांव राडा में घरेलू विवाद को लेकर मंगलवार देर रात को सेना से छुट्टी आए कलयुगी बेटे ने पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पत्नी को साथ लेकर फरार हो गया। उसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। शुक्रवार को रामगढ़ पुलिस ने हत्यारोपी रोणक सिंह को राडा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे रामगढ़ पुलिस स्टेशन लाया गया।
विज्ञापन

उल्लेनीय है कि गांव राडा निवासी स्वर्ण सिंह (52) पुत्र सरदा सिंह के परिवार में काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। विवाद के चलते उसकी पत्नी छोटे सैनिक बेटे रौणक सिंह के साथ रहती थी और स्वर्ण सिंह बड़े बेटे शिंगारा सिंह के साथ रहता था। मां-बाप व बेटों के बीच इस उपजे घरेलू विवाद के चलते पहले भी दोनों भाई शिंगारा सिंह व रौणक सिंह की आपस में झड़पें हो चुकी थीं। मंगलवार (18 अगस्त) की देर शाम को किसी बात को लेकर स्वर्ण सिंह के बड़े बेटे शिंगारा सिंह व छुट्टी आए रौणक सिंह के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों भाइयों में हाथापाई शुरू हो गई थी और रौणक सिंह ने पहले गॉल्फ छड़ी से शिंगारा सिंह व पिता स्वर्ण सिंह पर हमला कर दिया। इसी मारपीट के चलते रौणक सिंह के हाथ तेजधार हथियार टोका लगा और उसने बड़े भाई शिंगारा सिंह पर हमला करना चाहा, लेकिन रौणक सिंह ने बीच बचाव में आए पिता स्वर्ण सिंह के सिर पर तेजधार हथियार से चार कर दिए। सिर पर हुए तेजधार हथियार के वार से स्वर्ण सिंह जमीन पर गिर गया।
हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल स्वर्ण सिंह को उपचार के लिए सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया, लेकिन जीएमसी में स्वर्ण सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें