आरएस पुरा। गांव ठीकरिया के एक युवक अमनप्रीत के घर में घुस कर पिटाई करने के मामले पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित चार और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरएस पुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसी दूसरे थाने में नियुक्त सब इंस्पेक्टर कार्तिक रैणा व उसके चार साथियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 6/2020 धारा 451,323,147 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह अमनप्रीत व कार्तिक रैणा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि बाद में अमनप्रीत के घर पहुंचे कार्तिक रैना और उसके साथ आए युवकों ने पिटाई कर उसे मीरां साहब पुलिस के हवाले कर दिया था। अमनप्रीत के परिजनों ने उस रात की सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पुलिस को इस मामले की जानकारी। इस आधार पर आरएस पुरा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।