फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल वर्दी में पुलिस सब इंस्पेक्टर पर साथियों के साथ हमला करने आरोप

विज्ञापन
अमनप्रीत की पीठ दिखाते हुए पिता बलविंदर सिंह
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव ठीकरिया में कुछ लोगों ने शनिवार की रात को एक युवक से घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि इस मारपीट में सिविल वर्दी में पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल रहा है। युवक के साथ मारपीट करने के साथ ही उसे पकड़कर मीरां साहिब थाने में पहुंचा दिया। इस मामले में परिवार के लोगों ने रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव ठीकरिया निवासी युवक के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके बेटे अमनप्रीत के साथ पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की जसौर सड़क के पास किसी बात को कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार की देर रात को उनके घर 10 से 12 की संख्या में अज्ञात लोग घुस आए और बेसबॉल तथा अन्य हथियारों से अमनप्रीत सिंह पर उस समय हमला कर दिया जब वह घर के बाहर अकेला खड़ा था। उसके बाद वह उसे मीरां साहिब पुलिस स्टेशन ले गए। उन अज्ञात लोगों में वह पुलिस सब इंस्पेक्टर भी शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मारपीट में अमनप्रीत सिंह को काफी गंभीर चोटें आई और उन्होंने इस संबंध में आरएस पुरा थाने में शिकायत दी ताकि उनके साथ इंसाफ हो सके। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जो लोग भी इस मारपीट में शामिल हैं उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने बताया कि इस घटना की सारी सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। जो जल्द ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिस प्रकार देर रात युवक के साथ अज्ञात लोगों द्वारा की गई मारपीट के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर गांव की पंचायत के नायब सरपंच सुलखान सिंह, पंच जसवीर सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें