फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पुरोभाना में चोर दिन दहाड़े नकदी और आभूषण ले उड़े

विज्ञापन
गांव पुरोभाना में हुई चोरी के बारे में जानकारी देते पीड़ित।
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के साथ सटे गांव पुरोभाना में चोर दिनदहाड़े एक घर से नकदी और आभूषण ले उड़े। घर के मालिक पुरुषोत्तम दत्त ने बताया कि वह शादी समारोह में गए थे। घर में बेटा ही था। वह कुछ देर के लिए बाहर गया था। जब घर पहुंचा तो चोर उस समय दीवार फांद रहा था। बेटे ने जब उसका पीछा किया और उसे कुछ दूर तक दौड़ाया। उसी समय वहां पर एक आटो निकला और चोर उसमें बैठ कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बाद में बेटे ने परिजनों के घर पहुंचने पर सारे मामले की जानकारी दी। सरपंच चौधरी दर्शन लाल को जानकारी देने पर उन्हें पुलिस थाने में आकर इस पूरे मामले की जानकारी दी। बेटे की पहचान पर आटो चालक को पुलिस ने पकड़ पूछताछ की। चोरी करने वाले युवक के बारे में चालक ने कहा कि उसे जानता नहीं है। उसने हाथ दिया था और उसे आटो पर बिठा लिया। जो आरएस पुरा कस्बे के पहले ही ऑटो से उतर चला गया। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गत दिनों गांव चौहाला में भी दोपहर को इसी प्रकार चोर आभूषण व नकदी ले उड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें