फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव कीरपिड़ में शुक्रवार की रात एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसकी पहचान सिमरन कौर पत्नी प्यारा सिंह के रूप में हुई। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी देने पर जब पुलिस गांव में पहुंची तो महिला के पास लाल रंग की दवाई पड़ी थी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

खुखरी से महिला पर हमला
मीरां साहिब। गांव चोहला निवासी एक महिला रुस्मा पत्नी तालिब हुसैन नेे एक व्यक्ति के खिलाफ अपशब्द कहने और गाली गलौज करने की मीरां साहिब थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी की पहचान अशोक कुमार गांव बहादुर खान मीरां साहिब के रूप में हुई। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ने गाली गलौज करने के साथ खुखरी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान में लेते केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज
मीरां साहिब। गांव चक्क छिंया की महिला रजनी बाला पत्नी बलविंदर कुमार ने गांव के शमशेर चंद्र द्वारा उसकी जमीन पर आकर हमला करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को गई शिकायत में रजनी बाला ने कहा कि आरोपी ने जमीन पर आकर उसके साथ मारपीट की और उसके पति को भी लाठी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी संख्या 103/2020 धारा 451,323 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें