अखनूर के सुंगल मोड नाले के बारे में म्यूनिसिपल चेयरमैन से बातचीत करते लोग।
अखनूर। सुंगल मोड़ मुख्य नाले में वर्षों से अखनूर के गंदे नाले में हर साल बरसात में बाढ़ सी आ जाती है। इसमें कई घरों में नाले का पानी घुस जाता है। शनिवार को स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुरिंदर शर्मा से कार्यालय में मिला। इस दौरान मांग रखी कि जल्द से जल्द नाले की सफाई कराई जाए। उन्होंने बताया कि नाले की कई साल से सफाई नहीं हुई है। हमेशा ही बदबू का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि काफी समय से अखनूर में लगवाए गए स्पीकर भी बंद हैं, जिसमें सुबह शाम भजन कीर्तन वगैरह सुनने को मिलता था, उनकी भी मरम्मत कराई जाए। चेयरमैन ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी समस्या को दूर करने की जाएगी। संवाद