फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु का कटा सिर मिलने से बिश्नाह के गांव पटियाडी में तनाव

विज्ञापन
बिश्नाह के गांव में लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव पटियाडी में बुधवार सुबह खेत में एक पशु का कटा सिर मिलने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और लोगों को आश्वासन दिया कि यह हर जिसने भी की है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एक खेत में लोगों ने एक पशु का कटा सिर पड़ा देखा। इसकी सूचना तेजी से पूरे गांव में फैल गई। इस मामले को लेकर लोगों में काफी गुस्सा दिखाई दिया और वे तनाव की स्थिति में आ गए। लोगों ने इसकी सूचना थाने में भी दी। तो थाना प्रभारी दीपक सिंह पठानिया टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि इस तरह की पहली घटना इस गांव में पाई गई है। पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह चाढ़क का कहना है कि ये किसी शरारती तत्वों की क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की शरारत है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
वहीं पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि जो भी इस घटना का दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह क्षेत्र के माहौल को बिगाड़ने की साजिश है। जो कामयाब नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें