फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल कर फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल कर अज्ञात ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की है। घटना पुलिस के संज्ञान में आने के बाद साइबर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किसी व्यक्ति ने एक पुलिस कांस्टेबल के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाया। इसके बाद फेसबुक वॉल पर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की गईं, जिससे सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि कांस्टेबल ने ऐसी कोई पोस्ट अपलोड नहीं की है। यह किसी की शरारत है। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की पहचान की जाएगी। कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश में रहते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें