फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फंदा लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव सेई मौला में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थिति में घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान अवतार सिंह (59) पुत्र करतार सिंह निवासी सीमांत गांव सेई मौला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह काफी देर तक जब अवतार सिंह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खटकाया। कोई आवाज न आने पर दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो वह पंखे से लटका था।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें