फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख सेवा सिंबल कैंप स्वयंसेवक लगातार स्प्रे कर दे रहा योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। सिख यूथ सेवा सिंबल कैंप के स्वयंसेवक लगातार छिड़काव कर योगदान दे रहा। कोविड-19 के मद्देनजर जरूरतमंदों की मदद के लिए कई सामाजिक संगठन प्रकोष्ठ आगे बढ़े और सरकार के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिंबल कैंप स्वयंसेवकों द्वारा हर गांव और गलियों में सैनिटाइजर छिड़काव का का कार्य कर स्वच्छता बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यही नहीं हर एक धार्मिक स्थल पर छिड़काव करने के साथ प्रधानमंत्री के लॉकडाउन के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जसौर पंचायत के सरपंच सुशील कुमार और पंच रोशन लाल ने स्वयंसेवकों के साथ जीवनजोत सिंह का अनुसरण करते हुए युवाओं का नेतृत्व कर छिड़काव में भाग लिया। इस दौरान शाहबाज सिंह, मानिकजोत सिंह, रजत सिंह, कुलविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, अवजोत सिंह, संजय शर्मा आदि ने जनता को सामाजिक भेद भेदभाव को दूर कर सेवा की भावना से अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोग घरों में ही परिवार के साथ सुरक्षित रहें और जरूरी कार्य होने पर ही बाजार निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें