फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लीटर शराब सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
सांबा के रामगढ के गांव रडमा में पुलिस कच्ची शाराब नष्ट करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
अरनिया। कोविड-19 व लॉकडाउन के चलते लोग घरों में बंद हैं। दूसरी तरफ नशे के सौदागर खेतों में शराब बनाने में लगे हैं। जिला स्पेशल ब्रांच ने उस समय दो लोगाें को गिरफ्तार करलिया जब वो खेतों मे शराब बना रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्पेशल ब्रांच को सूचना मिली कि गांव स्लेड में दो लोग शराब बना रहे हैं। इस टीम ने छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 15 लीटर देशी शराब, 200 लीटर लाहन एक गैस सिलेंडर व एक भट्टी बरामद की। पकडे़ गये दोनों आरोपियों की पहचान दिलबाग सिंह निवासी स्लेड व रोहित कुमार निवासी पसगाल के रूप में हुई है। संवाद
--------------
पुलिस ने 840 लीटर लाहन नष्ट की
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस नशे के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। लॉकडाउन के चलते भी पुलिस ने अवैध निर्माण और अवैध शराब की बिक्री के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए रविवार सुबह रामगढ़ थाना के गांव रडमां से पांच लीटर देसी शराब जब्त की और 840 लीटर लाहन नष्ट किया। पुलिस के अनुसार रामगढ़ के रडमां क्षेत्र में देसी शराब की बिक्री के बारे में जानकारी मिलने पर कार्य करते हुए थाना प्रभारी नेतृत्व में राडवां गांव में और उसके आसपास खोज शुरू की। इस दौरान लाहन और देसी शराब के लगभग 840 लीटर संग्रहित किए गए ड्रम और टीन खेतों के नीचे दबाए गए थे। जिन्हें बरामद कर पांच लीटर देसी शराब जब्त कर ली गई, जबकि 840 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। इस संबंध में रामगढ़ थाना में एफआईआर नंबर 48/2020 यू / एस 48 आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें