विजयपुर में महाराज हरि सिंह को श्रद्धांजलि देते।
विजयपुर। समाजसेवी पंकज सलाथिया की देखरेख में रविवार को गुडा सलाथिया में महाराजा हरि सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान गणमान्य नागरिक ने लॉकडाउन के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने महाराजा हरी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनको याद किया। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने देश के विकास में अद्वितीय योगदान दिया। यही कारण है कि आज उनको हर वर्ग याद कर रहा है। इस दौरान पंच सरपंच और गणमान्य लोगों ने उनके नक्शे कदमों पर चलने का संकल्प लिया। संवाद