फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से स्कूल में की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। सरकारी मिडिल स्कूल ब्वायज की एक शिक्षिका से स्कूल में मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षिका ने उप मुख्य शिक्षा अधिकारी जेपी सिंह से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की माग की है।
विज्ञापन

शिक्षिका सरोज बाला ने बताया कि सोमवार को वह सरकारी मिडिल स्कूल स्योट में काम कर रही थी। इस बीच स्कूल में सचिन शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र, शाम लाल पुत्र ईशर दास, शशि बाला पत्नी शाम लाल, ललिता देवी पत्नी लोक नाथ, सौरभ शर्मा सभी निवासी स्योट बिना अनुमति के स्कूल में आए, और मेरे फोटो अपने मोबाइल में लेने शुरू किए। जब मैंने आपत्ति जताई तो गाली गलौच शुरू कर दी। उन्होंने मारपीट भी की। शोरशराब सुनकर स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचते ही सब फरार हो गए। इसकी सूचना हेड मास्टर और स्टाफ को दी। मेरी शिक्षा विभाग से अपील है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में उप मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया की शिक्षिका की शिकायत पर जल्द ही विभागीय टीम गठित कर जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें