बाड़ी ब्राह्मणा में पशु पालन विभाग के क्वार्टर में लगी के बाद पड़ा मलबा।
बाड़ी ब्राह्मणा। अपर कार्थोली इलाके में शीप एंड एनिमल हसबैंडरी विभाग के क्वार्टर में आग लगने से एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह (45) पुत्र लाल सिंह निवासी नेरा कंठी रामबन, शीप एंड एनिमल हसबैडरी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था और बाड़ी ब्राह्मणा में कार्यरत था। सोमवार सुबह करीब 7 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में क्वार्टर में आग लग गई। इसमें उसकी ही मौत हो गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क के पास पहुंची तो उन्होंने इसकी सूचना बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को दी। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। पुलिस ने शव बाहर निकाला। उसकी बाजू और चेहरा बुरी तरह से जल चुका था। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद