एलओसी पर पलांवाला सेक्टर की नथु टिब्बा पोस्ट पर माइन ब्लास्ट में घायल जवान की हालत में सुधार हो रहा है। मंगलवार की शाम को तारबंदी के पास काम करते समय जवान माइन की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन
घायल जवान की पहचान सिपाही सुदेश गायकवाड़ के रूप में हुई। उसे फौरन अखनूर स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर बुधवार को उसकी हालत में खासा सुधार हुआ है।