फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ तीन नशा तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। पुलिस ने महमूदपुर में नाके पर एक इको मारुति वैन से 57 ग्राम हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में नशीला पदार्थ मिला है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाके पर इको मारुति वैन नंबर जेके 02 सीए 1440 को रोका। इसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस ने वैन में सवार मुकेश कुमार उर्फ सुनील निवासी गाड़ीगढ़ की तलाशी ली तो उसकी जेब से 40 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। दूसरे युवक पम्मा निवासी गांव कोटली मियां फत्ते की जेब से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीसरे युवक की पहचान राकेश सिंह गांव सिओडा के कब्जे से इसकी तलाशी पर पुलिस ने उसकी जेब से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना प्रभारी दीपक सिंह पठानिया ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें