फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमईएस के दो इंजीनियर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को अखनूर में छापा मारकर दो इंजीनियरों को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियरों के दफ्तर तथा आवास की भी तलाशी ली गई। यहां से कुछ दस्तावेज एसीबी टीम ने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

एसीबी को शिकायत मिली कि गैरिसन इंजीनियर (उत्तरी) अखनूर ने 2017-2020 में सेना के लिए आवास निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए ठेकेदारों को कार्य आवंटित किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से जान बूझकर पूर्णता प्रमाणपत्र तथा भुगतान देने में विलंब किया गया। अधिकारी पूर्णता प्रमाणपत्र बनाने तथा भुगतान जारी करने के लिए कमीशन के तौर पर रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इस आधार पर एसीबी ने आरोपियों अभय कुमार सहायक अभियंता तथा एस आत्मा सिंह कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एक टीम का गठन कर शनिवार को छापामारी की गई जिसमें दोनों को 20-20 हजार (कुल 40 हजार) रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। दोनों के दफ्तर तथा घरों की भी टीम ने तलाशी ली। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें