जम्मू। बहू की खुदकुशी मामले में सास-ससुर की जमानत अर्जी को अतिरिक्त सत्र जज जम्मू किशोर कुमार ने खारिज कर दिया। योग राज और स्वर्णा देवी पर बहू जया भारती की खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज है। दोनों पर आरोप है कि दहेज के लिए जया को प्रताड़ित किया गया और इससे तंग आकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
शहर के छन्नी क्षेत्र की यह घटना है। जज ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अपराध दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। लिहाजा इससे निपटने के लिए कुछ सख्त कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए बनाए गए नियमों कानूनों को प्रभावी बनाने की जरूरत है। ऐसे कानूनों को उस स्थिति में उचित और सख्त कार्यान्वयन की भी आवश्यकता होती है जिसके लिए उन्हें अधिनियमित किया गया है ताकि भविष्य में इस तरह के अपराध से बचने के लिए एक उपयुक्त निवारक हो। इन दलीलों के साथ आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया।