फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो सोने के साथ दो लोग सतवारी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विदेश से अवैध तरीके से एक किलो सोने के चार बिस्कुट लेकर दिल्ली से सतवारी एयरपोर्ट पहुंचे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोने के इन चार बिस्कुट की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। सतवारी में पहचान छुपाने पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। शुक्रवार को इन्हें निदेशालय राजस्व खुफिया एजेंसी जम्मू के सामने पेश किया गया। अब पूरे मामले की जांच एजेंसी करेगी।
विज्ञापन

जम्मू एयरपोर्ट पर तैनात महिला पुलिस एएसआई कृष्णा देवी से सतवारी थाने में सूचना दी कि दिल्ली से लौटे दो लोग अपनी पहचान छुपा रहे हैं। इसके बाद सतवारी पुलिस की टीम एयरपोर्ट पहुंची और दोनों से पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने फिर से आनाकानी की और इन पर शक होने के बाद तलाशी ली गई। इनके कब्जे से चार सोने के बिस्कुट मिले। जिसका वजन एक किलो और कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
---------
हरियाणा और यूपी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
अवैध तरीके से लाए गए सोने के साथ पकड़े आरोपियों की पहचान जय वीर निवासी झज्जर (हरियाणा) और मोहम्मद तारिक निवासी बिजनौर (यूपी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये लोग सोना अवैध रूप से विदेश से लेकर आए थे, जिसे यहां पर बड़ी कीमत पर बेचना था।
विज्ञापन

-------
मामले की जांच करने के बाद संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाई, शक होने पर तलाशी के दौरान उनसे सोना बरामद किया गया है। यह मामला निदेशालय राजस्व खुफिया जम्मू को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

दीपक ढींगरा, एसपी, नार्थ जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें