फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। नशा तस्करी के आरोप में दो सप्ताह पहले पकड़े गए अब्दुल लतीफ निवासी पारना चिनगाम ने छात्रू थाने में रविवार शाम को आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने जेल में अपने कंबल से फंदा बनाया और छत से लटक गया।
विज्ञापन

छात्रू पुलिस ने अब्दुल को दो सप्ताह पहले 8.9 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। तब से उसके खिलाफ कार्रवाई चल रही थी। लेकिन रविवार शाम को उसने जेल में मिलने वाले कंबल से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस को जब घटना का पता लगा तो उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। आरोपी अपने परिजनों से रविवार को दिन में ही मिला था। सूचना मिलने पर उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें