श्रीनगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने श्रीनगर नगर निगम के वार्ड अधिकारी को हवल इलाके में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को निर्माण की अनुमति देने के लिए 50,000 रुपये की डिमांड की थी, जिस पर 20 हजार देने की बात तय हुई। शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की राशि देने से पहले एसीबी से इसकी शिकायत की।
एसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और योजना बनाकर टीम ने आरोपी लोक सेवक (वार्ड अधिकारी) मोहम्मद मकबूल भट निवासी श्रीनगर को शिकायतकर्ता से 20 हजार रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद आरोपी से जुड़े अलग-अलग ठिकानों पर भी एसीबी की टीम ने दबिश दी है।