श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत ने पत्रकार और स्तंभकार गौहर नजीर गिलानी के खिलाफ वीरवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने शोपियां थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वह गिलानी को गिरफ्तार कर 19 फरवरी को अदालत के समक्ष पेश करें।
विज्ञापन
अदालत का कहना है कि इस साल की शुरुआत में उनके पैतृक गांव अम्शीपोरा में आतंकवादियों द्वारा गोली मारे गए एक पुलिस कर्मी शब्बीर अहमद वागे पर हमले के बाद उनके द्वारा दिए गए कथित बयान के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की आवश्यकता है।