जम्मू। जमीन के फर्जीवाड़े में क्राइम ब्रांच ने घो मन्हासा तहसील के पूर्व तहसीलदार समेत छह लोगों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है। 2016 में रहे तहसीलदार सईद जुल्फीकार जाफरी, पटवारी राम सरन और अन्य छज्जू राम, शेरू राम, हरी राम और परस राम पर 16 कनाल जमीन की फर्जी म्यूटेशन का केस दर्ज है। क्राइम ब्रांच इस मामले पर जांच कर रही थी।
छन्नी निवासी गुरदीप सिंह ने क्राइम ब्रांच को शिकायत में बताया था कि उक्त जमीन उसके पिता जगत सिंह को अलाट हुई थी, जोकि पीओके रिफ्यूजी हैं। उनके पिता जमीन पर खेतीबाड़ी करते थे और उनके निधन के बाद वह और उसका भाई खेती करने लगे। लेकिन किसी भी अलाटी को जमीन का मालिकाना हक नहीं था। लेकिन उनकी जमीन को धोखे से ट्रांसफर कर लिया गया। क्राइम ब्रांच ने जांच में पाया कि राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर छज्जू राम ने जमीन को अपने नाम करवा लिया। राजस्व रिकार्ड में जमीन का फर्जी रिकार्ड तैयार किया गया। क्राइम ब्रांच ने अदालत में आरोप पत्र दायर कर दिया है। अब इसमें आगे की कार्रवाई होगी।