खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि यह महिला पेशे से वकील है, लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। दिल्ली की यह महिला खुफिया एजेंसियों के रडार पर है, लेकिन अभी तक पुख्ता सबूत न मिलने के चलते उसे पकड़ा नहीं गया है।
जम्मू-कश्मीर समेत आठ राज्यों में पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और सेना को एक संदिग्ध महिला से सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों ने इस महिला को पेशे से वकील बताया है, जो जान पहचान बढ़ाकर वर्दीधारियों को हनी ट्रैप में फंसा रही है। कुछ अफसरों और कर्मियों के ट्रांसफर में इस महिला का हाथ होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं, जिसके बाद पुलिस और सशस्त्र बलों को इस महिला से आगाह रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि यह महिला पेशे से वकील है, लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। दिल्ली की यह महिला खुफिया एजेंसियों के रडार पर है, लेकिन अभी तक पुख्ता सबूत न मिलने के चलते उसे पकड़ा नहीं गया है। खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि यह महिला आईटीबीपी, जेके पुलिस, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के रिटायर और इन सर्विस अफसरों से कनेक्शन बनाकर अपने काम निकलवाती है। पहले वह अफसरों को अपने प्यार के जाल में फंसा लेती है और उसके बाद उनसे अपने काम निकलवाती है।
सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों ने सेना, पुलिस, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियों को अलर्ट भेजकर इस महिला की तस्वीर समेत अन्य ब्योरा साझा किया है। जानकारी के अनुसार पिछले एक साल में उक्त महिला वकील जम्मू कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घूम रही है। अब इनपुट है कि यह महिला हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में भी अपने लिंक बना रही है। वह अपने तीन मोबाइल फोन और एक लैंडलाइन के नंबर को हनी ट्रैप के लिए इस्तेमाल कर रही है।