फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में मुठभेड़ के बाद लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के दो दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक चाइनीज पिस्टल, एक पिस्तौल, दो चीनी ग्रेनेड, आठ गोलियां तथा 2.90 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। दो दिन में लश्कर के तीन आतंकी पकड़े जा चुके हैं। एक दिन पहले शनिवार को बडगाम से फरवरी 2021 से सक्रिय लश्कर दहशतगर्द अब्दुल हमीद नाथ को पकड़ा गया था।
विज्ञापन

एक स्कूल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर रामबी अरा के पास डूमवानी गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। सूचना थी कि डूमवानी निवासी सक्रिय आतंकी शाहिद अहमद गनेई अपने साथी के साथ छिपा हुआ है। सुरक्षा बल जब संदिग्ध स्थल पर पहुंचे तो आतंकियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। लेकिन जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दूसरे आतंकी की शिनाख्त पिंजूरा निवासी किफायत अयूब के रूप में हुई है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाहिद आठ अक्तूबर को संगठन में शामिल हुआ था। उसके अभिभावकों ने 14 अक्तूबर को लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें