फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत पंजाब के तीन लोग 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने मंगलवार को 10 किलो गांजा के साथ महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और संदीप कुमार दोनों निवासी तयपुर (लुधियाना) और गीता देवी निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। मौजूदा समय में यह लोग कासिम नगर में रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार त्रिकुटा नगर पुलिस ने पुख्ता सूचना पर मराठी मोहल्ला में कार्रवाई कर दबोच लिया। तलाशी लेेने पर इनके पास से 10 किलो गांजा बरामद किया गया। तीनों पर अन्य राज्यों से गांजा लाकर जम्मू के अलग-अलग हिस्सों में बेचने का आरोप है। पहले भी इस इलाके में पुलिस ने महिलाओं को गांजा और हेरोइन की तस्करी करते हुए पकड़ा है। इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें