फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का रिकॉर्ड बदलने पर नायब तहसीलदार समेत 11 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गैर मुमकिन खड्ड की जमीन का रिकॉर्ड वरयाल अव्वल में तबदील करने पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने अखनूर के नायब तहसीलदार व गिरदावर समेत 11 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

58 कनाल 16 मरले की जमीन में गड़बड़ी हुई है। एसीबी को शिकायत मिली कि नायब तहसीलदार भारत भूषण ने नयाबत सोहल में गिरदावर बलवंत राज के साथ मिलकर जमीन का रिकॉर्ड बदल दिया है। उक्त जमीन को बदलने का अधिकार सिर्फ कलेक्टर के पास होता है, इसके लिए एक अलग से नीति बनी हुई है। इससे बावजूद दोनों ने सरकारी आदेश का उल्लंघन कर जमीन को गैर मुमकिन से वरयाल अव्वल में तब्दील कर दिया। एसीबी ने जांच करने के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच में पाया गया कि उपरोक्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने अवैध रूप से और बेईमान इरादे से अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके आर्थिक लाभ के लिए राजस्व रिकॉर्ड को बदला और हेरफेर किया है और साथ ही लाभार्थियों को अनुचित लाभ प्रदान किया है, जिससे सरकार को नुकसान हुआ है। एसीबी ने नायब तहसीलदार और गिरदावर के अलावा लाभ लेने वाले रोशन लाल निवासी डोक जगीर, विक्रम कुमार निवासी सुदगल खुर्द, अशोक कुमार डोक जगीर, अमरीक सिंह, बिटू, मदन लाल, सोम राज, रघु कमार और अश्विनी कुमार सभी निवास डोक जगीर के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें