फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़ कर घर से उड़ाए 10 तोले सोने के गहने, चार लाख की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पौनी चक के गोल पंजपीर क्षेत्र में चारों ने घर के ताले तोड़ कर 10 तोले सोने के गहने और चार लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है। यह चोरी जम्मू बस स्टैंड स्थित ट्रैवल एजेंसी मालिक के घर में हुई है। वारदात के समय वह परिवार सहित मुट्ठी स्थित ससुराल गया था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जाजया लिया और एफएसएल टीम ने सुबूत जुटाए हैं। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसी मालिक कुलदीप राज ने बताया कि वह ससुराल से शनिवार रात करीब नौ बजे घर आया और बत्तियां जला कर 10 बजे लौट गया। रविवार सुबह नौ बजे जब फिर घर आया और गेट का ताला खोल अंदर घुसा तो देखा कि सभी कमरे खुले थे। कमरों के बाहर लगे ताले तोड़े गए थे। चोरों ने घर में सामान बिखेर रखा था। अलमारी और संदूक आदि के ताले तोड़कर उसमें रखे गए 10 तोले सोने के गहने और 4 लाख रुपये की नकदी गायब थी। बताया जा रहा है कि चोर गेट की दीवार फांदकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर मोंटी के रास्ते बाहर निकल गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम के साथ सबूत एकत्र किए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इलाके में कई चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें