फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट कर लूटे गहने और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा की जगती विस्थापित कॉलोनी में वीरवार शाम को लूटेरों ने घर में घुस कर महिला से मारपीट कर सात तोले सोने के गहने और पांच हजार की नकदी लूट ली है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि शाम छह बजे वह घर का कूड़ा बाहर फेंकने गई थी। आधे घंटे के बाद लौटी तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। शातिर कमरे में घुसे हुए थे और उसे देखते ही भागने लगे। उन्हें रोकने का प्रयास कि तो लोहे की रॉड से वार कर बेहोश कर दिया। इसके बाद सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें